Monday, 9 January 2017

जख्म पे मरहम लगा के तड़प कम न करो हरा रहने दो इन जख्मों को अब गम न करो कुरेंदो इनको हरदम, खूं के रिसने तलक दर्द को दर्द ही रहने दो, इसे कम न करो जख्म पे मरहम लगा के......................... 
यूं तो काफिर तिरे अंदर औं मिरे अंदर भी छुपा काफिरों पे कभी भूलकर भी रहम न करो नश्तर छुपाये फिरते हैं लोग बाजार में मासूम चेहरे को देखकर अब भरम न करो दर्द को दर्द ही रहने दो ......................... 
दर्द का एहसास नफरत को हवा देगा बढ़ने दो, एहसास को कभी कम न करो बनाओ ताकत इन जख्मों को कुरेद कर इनपे मरहम लगा के तड़प कम न करो हरा रहने दो जख्मों को अब गम न करो दर्द को दर्द ही रहने दो........................

No comments:

Post a Comment